रश्मि सिंह|Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी भी चुनावी प्रचार के लिए रैलियां कर रही है। इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर कांग्रेस का समर्थन करते दिख रहे है। साथ ही वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजाक उड़ा रहे है
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
जानकारी के लिए बात दें कि, एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर कांग्रेस के समर्थन में करते दिख रहे है। एक फेसबुक पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘न्याय के लिए वोट करें, कांग्रेस के लिए वोट करें।’
अगर वीडियो की सच्चाई की बात करें तो, इसके परताल करने पर पता चला कि यह वीडियो फैक है। रणवीर सिंह भी डीपफेक का समाना करना पड़ा। दरअसल किसी ने रणवीर सिंह के वीडियो पर उनका आवाज मयूट कर कांग्रेस का प्रचार वाला लाइन ऐड कर दिया है। इसको लेकर खुद एक्टर ने भी पुलिस में कंमप्लेन लिखाई है। इससे यह पता चलता है कि एक्टर डीपफेक का शिकार हुए है। उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में कोई प्रचार नहीं किया है।