Parineeti Raghav Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज नेता राघव चड्डा शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खूबसूरत जोड़े ने बुधवार रात को सूफी नाइट का प्रोग्राम रखा। जिसमें उनके दोस्त,परिवार और रिश्तेदार शामिल थे। उनकी सूफी नाइट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राघव और परी बेहतरीन समय बिताते नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा तेरा यार बोलदा गाने पर नाच रही है और गा भी रही है। राघव भी उनके बगल में है, उनकी लय देख रहे हैं। जहां राघव ने गहरे नीले रंग का सूट पहना था, तो वहीं परिणीति ने सिल्वर रंग की पोशाक पहनी हुई थी।
कौन-कौन आया समारोह में?
बता दें कि, परी चोपड़ा की माँ और मौसी आयीं। वह ग्रे रंग का सूट पहने हुए थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन अभी तक प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन में नहीं पहुँची हैं। वह अभी यूएस में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैं।
तो वहीं राघव के करीबी भी पहुंचे। इस फंक्शन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह भी इस सूफी नाइट में मौजूद थे। राघव परी ने दिल्ली के गुरुद्वारे में आर्शीवाद लिया और वो अरदास और कीर्तन में भी शामिल थे।
उनका अब तक का सफर
दोनों की सगाई 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। जिसमें उनके सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल था। सितारों से सजे इस समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता शामिल हुए थे। रिपोर्ट की मानें तो राघव और परी की शादी 23 और 24 सितंबर को राजस्थान में होगी।