रश्मि सिंह|Ranveer Singh Deleted Wedding pictures: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते है। ऐसे में दोनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी शादी की सारी तस्वीरें हटा दी है। जिसके बाद से ही कपल काफी चर्चा में है। ऐसे में सभी फैंस ये कयास लहा रहे है कि कपल तलाक लेंगे। हालांकि अभी तक उन दोनों के तरफ से कोई इनफ्रमेंश नहीं आया है। बता दें कि, दीपिका पादुकोण पहले बच्चे की मां बनने वाली है।
रणवीर-दीपिका लेंगे तलाक
जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 में हुई थी। कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि अब रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी है। लेकिन इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है की एक्टर ने यह तस्वीरें हटाई है। या इंस्टाग्राम पर कोई ग्लिच है जिसके वजह से वो हटी है। अभी कुछ समय पहले ही दोनों बैबी मून पर जाते देखा गया था। रणवीर और दीपिका अपने बच्चे की आने की तैयारी में है।