Rishi Kapoor के टॉप 10 गाने
बॉलीवुड के सुपरस्टार आज हम सबको अलविदा कह गए। ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने जमाने में ऋषि कपूर अपनी भोली सूरत और दमदार एक्टिंग के कारण लोगों की पहली पसंद थे। सत्तर के दशक में , ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री का आइकॉन बन चुके थे। इन सबके बीच , ऋषि के ऊपर फिल्माए गए गीत आज भी युवाओं की जुबान पर हैं। ये सदा बहार गीत प्रेम की दुनिया में अपनी खासा पहचान बनाए हुए हैं। ये गीत भले ही सत्तर और अस्सी के दशक के हों लेकिन आज भी रोमांस से भर देते हैं।
Hum Tum Ek Kamre Mein Band Ho (हम तुम एक कमरे में बंद हो) – बॉबी फिल्म के रिलीज़ होने के बाद हर युवा खुद में ऋषि कपूर को ढूंढता नज़र आता था। इसी फिल्म का गीत Hum Tum Ek Kamre Mein Band Ho (हम तुम एक कमरे में बंद हो) आज भी हर युवा गुनगुनाते दिखते हैं।
Dafli Wale Dafli Baja (डफली वाले डफली बजा गाना) ‘सरगम’ फिल्म उस जमाने की शायद पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे दिव्यांगों की भावनाओं को समाज के सामने रखा गया था। इस फिल्म ने दिव्यांगों को एक सन्देश दिया , कि वे भी कमजोर नहीं हैं। साथ ही , उनके प्रेम को भी काफी पसंद किया गया।
Chandni O Meri Chandni (चाँदनी ओ मेरी चाँदनी) – चांदनी फिल्म का गीत Chandni O Meri Chandni (चाँदनी ओ मेरी चाँदनी) से ऋषि कपूर महिला फैंस के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाई थी।
Teri Umeed Tera Intezar (तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं सनम) – अपने ज़माने की सबसे खूबसूरत माने जाने वाली दिव्या भारती के साथ आई फिल्म दीवाना में ऋषि कपूर वाहवाही बटोर ले गए। Teri Umeed Tera Intezar (तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं सनम) गाने ने युवाओं के बेच ऐसी पकड़ बनाई की आज भी हर युवा की जुबान पर ये धुन है।
Tu Tu Hai Wahi dil ne jise apna kaha (तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा)- ये वादा रहा फिल्म का गाना Tu Tu Hai Wahi dil ne jise apna kaha (तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा) ने सॉफ्ट सांग की दुनिया में कदम रखा और लोगों की दिल में ऋषि कपूर समाते चले गए।
Meri kismat main tu nhi shayad (मेरी किस्मत में तू नहीं शायद)- आज भी प्रेम रोग फिल्म उन सारे कपल की पसंदीदा मूवी है जिनकें दिल टूटे हैं। Meri kismat main tu nhi shayad (मेरी किस्मत में तू नहीं शायद) गाना ने युवाओं के दिल के दर्द को उस समय की हर चिट्ठियों में जगह बनाई।
Chehra hai ya chand khila (चेहरा है या चाँद खिला)- सागर फिल्म में खूबसूरत आँखों वाली डिंपल कपाड़िया के साथ ऋषि की जोड़ी दर्शको को खूब आकर्षित की। फिल्म का गाना Chehra hai ya chand khila (चेहरा है या चाँद खिला) में ऋषि के चेहरे का एक्सप्रेशन डिंपल को फीका कर गया।
Ek hasina thi (एक हसिना थी) – क़र्ज़ सिनेमा का हिन् ये गाना Ek hasina thi एक हसिना थी , एक दीवाना था ” इतना फेमस हुआ कि इस नाम से कुछ साल पहले दूसरी फील ही बन गई , साथ ही क़र्ज़ का रीमेक लेकर हिमेश रेशमिया ने दोबारा क़र्ज़ बनाई।
Husn hazir hai (हुस्न हाज़िर है) – ब्रेक अप की दुनिया में लैला मजनू फिल्म ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म में मजनूं की भूमिका को ऋषि कपूर ने जीवंत कर दिया। फिल्म का गीत ” हुस्न हाज़िर है मोहब्बत की सजा पाने को ,कोई पत्थर से न मारे मेरे दीवाने को ” उस समय के गानों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज भी कई संगीत प्रेमियों का पसंदीदा गीत है यह।