रश्मि सिंह|Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में है। एक्टर के घर हाल ही में फायरिंग का मामला सामने आया। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ऐसे में अब क्राइम ब्राच के हाथ एक और सफलता लगी है। दरअसल, क्राइम ब्रांच को गुजरात के सूरत में तापी नदी से घटना में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई दूसरी बंदूक भी हाथ लग चुकी है। पुलिस को बंदूक के साथ-साथ तीन मैगजीन भी मिली है।
क्राइम ब्रांच के हाथ लगी सफलता
जानकारी के लिए बता दें कि, एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ एक और सफलता लग गया है। क्राइम ब्रांच को आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई दूसरी बंदूक भी हाथ लग चुकी है। पुलिस को बंदूक के साथ-साथ तीन मैगजीन भी मिली है। इस मामले में कल क्राइम ब्रांच को कई जिंदा कारतूस के साथ एक बंदूक मिली थी। दूसरी बंदूक की तलाश काफी दिनों से जारी थी। अब इतने दिनों के बात सर्च ऑपरेशन के बाद क्राइम ब्रांच के हाथ वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों बंदूके लग गई है।