रश्मि सिंह|Salman Khan House Firing Case: एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आए दिन नए अपडेट आते रहते है। अभी तक इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विक्की गुप्ता, आरोपी सागर पाल और अनुज थापन पुलिस के हिरासत में है। अब इस मामले में एक और अपडेट सामने आया है। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले में से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। अब इस शख्स की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिसने खुदकुशी की है उसका नाम अनुज थापन है। पुलिस ने अनुज को रात में चादर ओढ़ने के लिए दी थी। आरोपी ने उसी के टुकड़े से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आरोपी थापन से खुदकुशी कर ली है। आरोपी का GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। मुंबई की आजांद मैदान पुलिस ने इस मामले में ADR दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।
बता दें कि, 14 अप्रैल को सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई। इस खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें से एक ने अब खुदकुशी कर ली है।