सुशांत मामले में CBI जांच की सिफारिश
- CM नीतीश कुमार ने केंद्र से की सिफारिश
- सुशांत के पिता ने CM नीतीश कुमार से की थी बात
- CBI जांच के आदेश देने का किया था अनुरोध
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई को सौंपी जा सकती है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले की CBI जांच की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने नीतीश कुमार से CBI जांच की मांग की थी। जिसके बाद नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से CBI जांच की सिफारिश की है।
अभी तक इस मामले की जांच मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस और ईडी कर रही है बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच सुशांत के पिता की तरफ से पटना में FIR कराए जाने के बाद शुरू की थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सुशांत के पिता के वकील ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।
वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने में लापरवाही दिखा रही है। साथ विकास सिंह ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस सबूतों को नष्ट करने के लिए जांच में देरी कर रही है। यही वजह है कि हमने इस केस को CBI को सौंपने की मांग की है।