नई दिल्ली : फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री (Television Industry) के लिए साल 2020 शुभ नज़र नहीं आ रहा है। एक के बाद एक टीवी कलाकारों और फिल्म कलाकारों की मौत (Film & TV Celebs Death News) की खबर से लोगों को लगातार गहरा सदमा पहुंच रहा है। इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बाद कई ऐसे सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। वहीँ अब कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री (Kannad TV Industry) की जानी-मानी एक्ट्रेस मेबीना माइकल (Mebeina Michael) की एक भीषण सड़क हादसे (Painful Road Accident) में मौत हो गई। टीवी एक्ट्रेस के मौत (TV Actress Death) से कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
TV Actress Death : होमटाउन मैदिकेरी जाने के क्रम में हुआ हादसा
बता दें कि मेबीना माइकल Pyaate Hudugir Halli Life शो की विनर रह चुकी है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार को हुई। होमटाउन मैदिकेरी जाने के क्रम में उनकी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। मेबीना के साथ उनके दोस्त भी थे और वो भी इस हादसे में घायल बताये जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ मेबीना के दोस्तों का इलाज़ चल रह है, लेकिन मेबीना जिंदगी की जंग हार गई। मेबीना अभी महज़ 22 साल की थी और कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक उभरती हुई अभिनेत्री थी।
Pyaate Hudugir Halli Life के होस्ट ने जताया शोक
Pyaate Hudugir Halli Life के होस्ट अकुल बालाजी ने मेबीना के आकास्मिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरी फेवरेट कंटेस्टेंट और Pyaate Hudugir Halli Life सीजन 4 की विनर का यूं चले जाना बहुत बड़ा धक्का है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि वो हमारे बीच नहीं है। उनके परिवार को इस सदमें से लड़ने की शक्ति दे। Pyaate Hudugir Halli Life में दिखाया गया था कि कैसे कंटेस्टेंट को अपने घर को छोड़ एक गांव में रहना होता है और सुविधाओं को छोड़ गांव की जिंदगी व्यतीत करनी होती है। मेबीना ने इसी शो का खिताब अपने नाम किया था और लोकप्रियता हासिल की थी।