नई दिल्ली: असम में भारी बारिश के चलते खस्ताहाल है। राज्य के कुल 33 जिलों में 30 बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की वजह से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
बता दें कि इस बाढ़ से 42 लाख 86 हजार लोग प्रभावित हैं। राज्य के 30 जिलों के 4157 गांव टापू में बदल चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 फीसदी हिस्सा डूब चुका है। फिलहाल लोग इस बाढ़ से जैसे-तैसे बचने के लिए सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।