नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मुस्लिम समुदाय के एक किशोर को जिंदा जलाया गया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जय श्री राम न बोलने की वजह से उसे जिंदा जलाया गया।
किशोर ने बताया, ‘वह दुधारी पुल पर टहलने गया था। वहां से 4 लोगों ने मुझे अगवा कर लिया। फिर उनमें से दो लोगों ने मेरे हाथ पकड़ लिए। उन्होंने मुंह ढक रखा था। उनमें से एक बोला सुनील इस पर मिट्टी का तेल छिड़क दो। माचिस लगा दो, खुद-ब-खुद मर जाएगा। जिसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर और माचिस जलाकर वे लोग भाग गए।’
वहीं, जब किशोर से पूछा गया कि उसके साथ ऐसा क्यों किया गया तो उसने कहा कि उसने जय श्री राम का नहीं बोला। पुलिस का कहना है, ‘किशोर जली हुई अवस्था में घर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। मनराज पुर गांव में कुछ लड़के थे, जिन्होंने उसे दौड़ते समय खेत में ले गए और आग लगा दी’।
बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल किशोर को कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किशोर 60 फीसदी जल गया है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।