नई दिल्ली : 7 सितम्बर को चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क भंग हो जाने के बाद ISRO सेंटर सहित पुरे देश भर में मायूसी छा गयी थी। महज़ 2.1 किलोमीटर पहले विक्रम लैंडर से ISRO का संपर्क खत्म हो गया था और सॉफ्ट लैंडिंग का सपना धरा रह गया था, लेकिन अब भी उम्मीदें खत्म नहीं हुई है। ताज़ा बयान में ISRO ने कहा है कि ऑर्बिटर के मदद से जो विक्रम लैंडर की तस्वीर ली गयी है , उससे पता चलता है कि विक्रम लैंडर चाँद पर क्रैश नहीं हुआ है और वो पूरी तरह से सुरक्षित है। संपर्क साधने की कोशिश जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही संपर्क हो सकता है।
बता दें कि संपर्क टूटने के बाद भी ISRO विक्रम लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश में लगातार जुटा हुआ है। अगर ISRO की ये कोशिश कामयाब होती है तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। बहरहाल देश भर में एक बार फिर ISRO की सफलता के लिए दुआओं का दौर जारी है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही चंद्रयान 2 से जुडी खुशखबरी सुनने को मिलेगा।