सुल्तानपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेनका सबसे पहले नगर के कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची जहां उन्होंने कृषि मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फल और कीमती फसलों के साथ साथ औसधीय फसलें लगाने और जोड़ दिया।
मेनका ने कहा कि खेती की पुरानी पद्यति को छोड़कर किसान वैज्ञानिक तरीके से फसलें लगाये और ज्यादा से ज्यादा पैसे कमायें।मेनका ने कहा कि बाहर के लोग इन्ही सब की खेती करके आप से ज्यादा अमीर हो गये है और आप लोग गेहू, धान और गन्ने की ही खेती में परेशान हैं। मेनका ने कहा कि अब यहां के लोग सेब,नीबू,बांस जैसी फसलों की खेती करें और 3-4साल में ही इससे ज्यादा धन अर्जित करें। इस दौरान कृषि मेले में आई महिलाओं को मेनका गांधी ने आने हाथों से फलों के पौधे वितरित किये और कायदे से इन पौधों की देखभाल करने के लिये भी कहा।