मुंबई: देश की आर्थिक राजनीति कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में एक बार फिर बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते मुंबई में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मुंबई में 2-2 फीट तक जलभराव हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है और मकान भी पानी में डूब गए हैं। इसके बाद आज पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज को आज (3 अगस्त) को बंद रखने के आदेश दिए।
Maharashtra: All government schools to remain closed in Thane today. Thane Municipal Corporation has issued the orders in view of continuous rainfall in the city. pic.twitter.com/tQPX5TXLXV
— ANI (@ANI) August 3, 2019
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में भी आज (शनिवार) सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
Maharashtra: Waterlogging in Malad area of Mumbai due to incessant rainfall in the region. #MumbaiRains pic.twitter.com/o3nChfnbH8
— ANI (@ANI) August 3, 2019
मुंबई के मलाड इलाके में लगातार बारिश से जलभराव हो गया है। इससे सड़कें तालाब बन गई हैं और स्थिति खराब हो गई है।
बता दें कि मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट ने 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।