लॉस एंजेलिस- दुनियाभर में सबसे बड़े अवॉर्ड में गिने जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards 2020) की शुरुआत हो चुकी है। बता दे कि यह 92वां अवॉर्ड समारोह है जिसे लॉस एंजेलिस स्थित हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जा रहा है।
दुनियाभर के फिल्मी सितारे इस अवॉर्ड शो (Oscar Awards 2020) का हिस्सा बने है। भारत में सोमवार सुबह 5 बजे से ऑस्कर अवॉर्ड के प्रसारण की शुरुआत हो चुकी है। बता दे कि इस बार भारतीय सिनेमा इन अवॉर्डस के लिए कुछ खास जगह नहीं बना पाया। जबकि भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना ने पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ (The last Color) ने ऑस्कर अवॉर्ड फीचर फिल्म सूची में जगह बनाई। वहीं बता दे कि जोया अक्तर के निर्दशन में बनी ‘गली बॉय’ फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई।
‘जोकर’ फिल्म को ऑस्कर अवॉर्डस के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिला। बता दे कि एक्टर वॉकीन फिनिक्स (Joaquin Phoenix) ने फिल्म जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।
#Oscars Moment: Joaquin Phoenix wins Best Actor for his work in @jokermovie. pic.twitter.com/M8ryZGKGHV
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
वहीं फिल्म जुडी के लिए एक्ट्रेस रेनी ज़ेल्वेगर (Renée Zellweger) बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
#Oscars Moment: Renée Zellweger wins Best Actress for her work in @JudyGarlandFilm. pic.twitter.com/ZkciWT0d2u
— The Academy (@TheAcademy) February 10, 2020
बता दे कि भारत को अब तक तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। 1983 में फिल्म गांधी में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी के लिए भानु अथैय्या को ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
वहीं, आखिरी बार 2009 यह अवॉर्ड एआर रहमान और गुलजार ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनियर’ जीता था। एआर रहमान को ओरिजिनल स्कोर के लिए ऑस्कर मिला था। जबकि राइटर गुलजार को लिरिक्स और रहमान को म्यूजिक के लिए अवॉर्ड मिला था।