Pervez Musharraf को दोषी करार
नई दिल्ली- पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ पर देशद्रोह का मामला चल रहा है। पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ पर यह मामला 2007 से चल रहा है। आज यानिकी 17 दिसंबर को इस मामले पर अदालत ने फैसला सुना दिया है।
दुबई में रह रहे हैं Pervez Musharraf
आज पाकिस्तान की विशेष अदालत ने परवेज मुर्शरफ को राजद्रोह का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। फिलहाल मुशर्रफ दुबई में रह रहे है, और रिपोर्टस के मुताबिक काफी समय से बिमार है। वहीं परवेज मुशर्रफ कुछ दिनों पहले अस्पताल से एक वीडियों जारी कर देशद्रोह के आरोपों को खारिज किया था।
कब कराया गया था मामला दर्ज
बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर 3 नवंबर 2007 को आपातकाल लगाने के लिए देशद्रोह का मामला चल रहा है। यह मामला नवाज सरकार द्वारा दर्ज कराया गया था। यह मामला काफी समय से लंबित चल रहा था। जो कि दिसंबर 2013 में जाकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ।
वहीं 31 मार्च 2014 में परवेज मुशर्रफ को आरोपी करार दे दिया गया था। बता दे कि अपीलीय मंचों पर याचिकाओं के कारण पूर्व सैन्य शासक के मुकदमे में देरी हुई और परवेज मुर्शरफ शीर्ष अदालतों और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद मार्च 2016 में पाकिस्तान से बाहर चले गए थे।