नई दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक संवाददाता सम्मलेन में केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ये बोल गए कि आइंस्टीन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की थी, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पियूष गोयल को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनकी डिग्री को लेकर सवाल खड़े करने लगे। कुछ ही देर में Twitter पर आइंसटीन, न्यूटन और पीयूष गोयल ट्रेन करने लगा। हालाँकि बाद में पियूष गोयल ने कहा कि उनकी बातों का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
क्या कहा था पियूष गोयल ने ?
दरअसल संवाददता सम्मलेन में देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को लेकर किये गए सवाल का जवाब देते हुए पियूष गोयल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े आंकड़ों को देखने की आवश्यकता नहीं। अगर आइंस्टीन ने आंकड़ों और गणित की चिंता की होती तो वो कभी भी गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज नहीं कर पाते। पियूष गोयल के इसी बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। हालाँकि बाद में पियूष गोयल ने कहा कि उनकी बातों का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
https://twitter.com/Bhayankur/status/1172068601995522048?s=20https://twitter.com/JhaSanjay/status/1172102938639994880?s=20
According to my friend Piyush Goyal, it is Rajkumar Rao who discovered the 3 Laws of Motion. #Newton #Einstein
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) September 12, 2019
World : Newton discovered Gravity
Goyal : Einstein discovered Gravity
Pokhriyal : Hold my beer… pic.twitter.com/yTxtLMYWvC
— Srivatsa (@srivatsayb) September 12, 2019
किसने की थी गुरुत्वाकर्षण की खोज ?
दरअसल गुरुत्वाकर्षण की खोज आइंस्टीन ने नहीं, बल्कि न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन ने सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान ऊर्जा के समीकरण (E = mc2) की खोज की थी।