नई दिल्ली: 11 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृष राशि
वृष राशि वाले लोगों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा का भी योग है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क राशि
गणेश जी कहते हैं कि कर्क राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के आर्थिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
तुला राशि
वहीं, तुला राशि वालों के लिए गणेश जी कहते हैं कि आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।
वृश्चिक राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपके किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।
मकर राशि
गणेश जी कहते हैं कि मकर राशि वाले आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।