नई दिल्ली: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में शनिवार को एक फैसला लेते हुए कांग्रेस पार्टी को अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। राहुल गांधी के पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है, वहीं अब यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया था। तभी से कांग्रेस पार्टी के लिए नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी।
Ghulam Nabi Azad, Congress: Sonia Gandhi is the new Congress president. pic.twitter.com/tMkQNijDeM
— ANI (@ANI) August 10, 2019
बता दें कि पहले तो सोनिया ने अंतरिम अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में कई नेताओं के कहने पर उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष बनकर एक बार फिर पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली। अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाने तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी। सोनिया 1998-2017 तक पार्टी की कमान संभाल चुकी हैं।