नई दिल्ली : तीन बार दिल्ली की सीएम रही शीला दीक्षित का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर रखा गया है, जहाँ तमाम दिग्गज नेता पहुँच रहे हैं। कांग्रेस नेता और UPA की चेयरपर्सन सोनिया गाँधी भी शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची और शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Delhi: UPA Chairperson Sonia Gandhi pays tribute to former Delhi Chief Minister Sheila Dikshit. pic.twitter.com/FxKxCCT48J
— ANI (@ANI) July 20, 2019
रविवार को दोपहर 12 बजे शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर में रखा जाएगा, जहां कांग्रेस नेता सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर आज शाम 6 बजे अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान B-2 निजामुद्दीन ईस्ट, नई दिल्ली पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार रविवार 21 जुलाई, दोपहर 2.30 बजे निगमबोध घाट पर होगा।