नई दिल्ली: कुछ लोगों की ऐसी आदत होती है कि वह खाने के बाद नहाते हैं, लेकिन उन्हें शायद ये पता नहीं होता कि खाने के बाद नहाने के कितने नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, शरीर के लिए ये बहुत अहम होता है कि आप खाना खाने से पहले या बाद में क्या करते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि खाना खाने से तुरंत पहले या बाद में क्यों नहाना नहीं चाहिए।-
दरअसल, जब आप खाना खाते हैं तो तब पाचन क्रिया में मदद करने के लिए पेट के चारों ओर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है, लेकिन खाना खाने के तुंरत बाद नहाने से पाचन क्रिया सुस्त पड़ जाती है, जिसकी वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता है।
आयुर्वेद की मानें तो हमारे शरीर में अग्नि तत्व पाचन के लिए सहायक होता है। जब हम खाना खाते हैं तो उस दौरान अग्नि तत्व सक्रिय हो जाता है। इससे शरीर के अन्दर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और जब हम नहाते हैं तो शरीर का तापमान नीचे चला जाता है। जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे खाना जब अच्छे से नहीं पच पाता तो शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है।