Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Elections 2025) में अब कुछ ही समय बाकी है। दिल्ली में चुनावी तारीख जितनी करीब आती जा रही है। वैसे-वैसे पार्टियां नए ऐलान और सौगात दिल्लीवालों के लिए लाती जा रही हैं। दिल्ली की सत्ता में काबिज होने के लिए आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बीच चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज गुरूवार, 16 दिसंबर को तीन बड़े ऐलान कर दिए हैं। कांग्रेस के इस दांव के बाद जनता का रुख उनकी तरफ बदलता है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन कांग्रेस ने पूरी कोशिश की है।
कांग्रेस की 3 नई गारंटी
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज और 3 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर वह 2025 में दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई तो एलपीजी सिलेंडर 500 रूपये में और मुफ्त राशन किट के साथ-साथ 300 यूनिट बिजली भी फ्री में देगी। गौरतलब हो कि इससे पहले कांग्रेस ने पूर्वांचल और बिहार के लोगों से छठ को महाकुंभ की तरह मनाने का वादा किया था। कांग्रेस ने वादा किया है कि दिल्ली में यमुना के किनारे स्थान निर्धारित कर, उसे जिला घोषित किया जाएगा। यमुना के उस घात का नाम स्व. श्रीमती शारदा सिन्हा जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने ये भी वादा किया था कि युवा उड़ान योजना (Yuva Udaan Yojana) की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और हर महीने 8500 रुपये देने का भी वादा किया गया है।
5 फरवरी 2025 को दिल्ली में होगा मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को होने वाला है। कांग्रेस की तरफ से सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता पाने की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 15 साल बाद फिर से सत्ता में वापस आकर अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाना चाहती है।