Kidney Stone: गलत खानपान और तेजी से बदल रहे हमारे आसपास के वातावरण के कारण हमें कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। जबकि किडनी स्टोन भी उन्ही गंभीर समस्याओं में से एक है, जोकि लोगों के काफी प्रभावित कर रही है। यह काफी दर्दनाक और परेशान करने वाली स्थिति है। यह स्टोन किडनी में क्रिस्टलीय पदार्थ के जमा होने से होता है, जोकि यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य पदार्थों की मात्रा बढ़ने से होता है।
किडनी स्टोन कोई पत्थर नहीं होते
होता क्या है कि क्रिस्टलीय पदार्थ जब इकट्ठा हो जाता है, तो पेट में अक्सर दर्द होता है, ऐसे में इस चीज का बेहद ध्यान रखा जाना चाहिए कि इसका सही इलाज हो। हालांकि, किडनी स्टोन कोई पत्थर नहीं होते हैं। किडनी स्टोन के लिए कुछ चीजों को मुख्य कारण माना जाता है जैसे कि, पर्याय तरल पदार्थों का सेवन न करना। इसके साथ ऐसा आहार लेना जिसमें पथरी बनाने वाले पदार्थ शामिल हों।
क्या बीयर पीने से किडनी होता है ठीक
किडनी स्टोन जिनको होता है उनके लिए कहा जाता है कि बीयर पीने से किडनी स्टोन खत्म हो जाता है। हालांकि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। बीयर में अल्कोहल होता है। जिससे लिवर डैमेज हो सकता है।
सर्जरी के बाद भी होता है स्टोन
दुनियाभर के अध्ययनों से पता चला है कि किडनी स्टोन के दोबारा होने की संभावना लगभग 50 प्रतिशत होती है। भले ही पथरी ऑपरेशन से निकाली गई हो या फिर दवाओं के साथ निकल गई हो।