नई दिल्ली: India Coronavirus News: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 39,070 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है। दूसरी लहर में COVID के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का रुख जारी है।
यह भी पढ़ें- Delhi Weekly Market Open: दिल्ली के खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, सोशल डिस्टेंस के नियमों का न करें उल्लंघन
India Coronavirus News: मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को संक्रमण के 39,070 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस में 5,372 की गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी एक्टिव केस में 1948 की कमी आई थी। बीते 24 घंटे में 491 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, जबकि 43,910 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। रिकवरी का यह आंकड़ा 19 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। तब 45,356 लोग ठीक हुए थे।
(India Coronavirus News) महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान
दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 13 दिनों से तीन फीसदी के नीचे बनी हुई है फिलहाल यह 2.27 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। देशभर में अबतक 48 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 50.68 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। इनमें से कुछ डबल डोज तो कुछ सिंगल डोज के रूप में खपत हुई हैं।
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं।
कोरोना के खिलाफ जंग जारी
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग जारी है। देश में वैक्सीनेशन ड्राइव तेजी से चल रही है शनिवार को भारत में 55,91,657 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। देश में अब तक 50,68,10,492 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। देश में कोरोना से रिकवरी रेट 97.39 फीसदी है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 2.38 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट पिछले कई हफ्तों से 5 फीसदी के नीचे बना हुआ है।
देश में इस वक्त कोरोना एक्टिव केस
देश में इस वक्त कोरोना के 4,06,822 एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 3,19,34,455 कोरोना के मामले रजिस्टर हो चुके हैं। वहीं 3,10,99,771 संक्रमित रिकवर हुए हैं और 4,27,862 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई है।
गोल्डन ‘बॉय’ का टोक्यो में कमाल LIVE | Tokyo Olympic 2020 | Neeraj chopra | Javelin Throw |