जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जॉम्बी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसको लेकर कई सारी फिल्में आ चुकी हैं। आपने शायद देखी भी होगी! लेकिन क्या आप Zombie Cells यानी जॉम्बी कोशिकाओं के बारे में जानते हैं? तो आपको बता दें कि कैंसर में कैसे मरीज के प्रभावित अंग की कोशिकाएं असामान्य तौर पर बढ़ने लगती है, कैंसर कोशिकाओं की ही तरह जॉम्बी कोशिकाएं भी बढ़ती हैं। इंसानों में ऐसा बढ़ती उम्र के साथ होता है।
जानकारी के लिए बता दें जॉम्बी कोशिकाएं आसानी से खत्म नहीं होतीं, बल्कि उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार, ह्यूमन सेल्स का असामान्य तरीके से बढ़ने से कैंसर हो सकता है। इस बदलाव से म्यूटेशन होता है और सेल्स पार्टिकल्स अनियंत्रित हो जाता है, जिससे कैंसर का खतरा बनता है। लेकिन कोशिकाओं में क्रोमोजोम के लास्ट में होने वाला नुकसान जॉम्बी कोशिकाएं पैदा कर सकता है। ये कोशिकाएं जिंदा तो होती हैं, लेकिन निष्क्रिय रहती हैं यानी काम नहीं करतीं।
बता दें कि टेलोमर्स उम्र के साथ छोटे होते जाते हैं और वे निश्चित लंबाई तक पहुंचने पर कोशिकाओं को Zombie बना ने में योगदान देते हैं। शोधकर्ता टेलोमर्स (Telomeres) को नुकसान से बचाने और जोम्बी कोशिकाओं (Zombie Cells) के जमा होने से बचाने के लिए उनके उपचार आदि का अध्ययन कर रहे हैं।