HOMEMADE BEAUTY TIPS: अगर आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, साथ ही उसे दाग-धब्बे और झाईयों से बचाना चाहती है। तो आज की यह खबर केवल आपके लिए ही है। खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली, स्वस्थ खानपान, व्यायाम, पर्यापत नींद और तनाव से बचना आवशयक है। त्वचा की सफाई, मॉइस्चराइजेशन और सनस्क्रीन का उपयोग भी महत्वपूर्ण है। इन घरेलु उपायो का प्रयोग करें।
नीम का फेस पैक : गर्मियों में सबसे लाभ -दायक हैं ,नीम मेलानिन कम करने में मदद करता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करता है। साथ ही एक्ने के दाग हटाने में मदद करता हैं। नीम में विटामिन सी की भरपुर मात्रा होती हैं। यह कोलाजन को बूस्ट करने के साथ ही स्किन को कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी देता है जो फाइन लाइंस को कम करते हैं। नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक 1 चम्मचा मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें और इसमें नीम के पत्तों का पेस्ट मिलएं और कुछ बूंदे गुलाबजल की डालें दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाकर इसे चेहरे और आस-पास की स्किन पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें ,हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
चावल के आटे का मास्क : चावल के आटे को अगर कुछ खास चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो यह और भी ज्यादा असरदार हो जाता है। यहां हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें चावल के आटे में मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा चंद दिनों में ही बेदाग और ग्लोइंग हो जाएगी।
दही : दही एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाकर उसे निखारने में मदद करता है। 2 चम्मच चावल का आटा लें, इसमे एक चम्मच दही मिलाएं पेस्ट बना लें। फिर आपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट सूखने दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
शहद : शहद एक शहद एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को साफ और हेल्दी रखने में मदद करता है। यह स्किन के पोर्स को क्लीन करता है और उसे मॉइस्चराइज करता है। चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और उस पर मौजूद दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। 2 चम्मचे चावल का आटा इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं थोड़ गुलाब जल इसका पेस्ट बना लें . पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
बेसन : बेसन के इस्तेमाल करने से चहरे पर एक अलग ही ग्लों आता है। बैसन का इस्तेमाल काफी समय पहले से होता आया है। बेसन फेस पैक के नियमित उपयोग से गंदगी और अन्य अशुद्धियों को दूर हो जाती है। आप भी घर पर ही बेसन और दही के फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।