Pandit Deen Dayal Upadhyaya Jayanti: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। आज उनकी जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें “असाधारण विचारक” भी कहा।
साथ ही आपको बता दें , कि इस दिन को मनाने के पीछे की कहानी क्या है? पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के सम्मान में, भारतीय प्रधान मंत्री मोदी ने 2014 में इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था। 1968 में मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास उनकी मृत्यु हो गई। यूपी सरकार ने बाद में 2018 में स्टेशन का नाम बदलकर ‘दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन’ कर दिया। 2014 में इस दिन, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत एक कौशल विकास कार्यक्रम, आजीविका कौशल को फिर से पेश किया। बाद में नवंबर 2015 में इसका नाम बदलकर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)कर दिया गया।
कौन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ?
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था।आपको बता दें, कि पंडित दीन दयाल देश के महान नेता के रुप में जाने जाते हैं। दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक और भारतीय जनसंघ के पूर्व नेता, भारतीय जनता पार्टी के अग्रदूत थे। वह दिसंबर 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष बने।
पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट
देश के राजनेताओं ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने लिखा “मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।”
लखनऊ में श्रध्देय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर, यूपी के सीएम योगी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने जो भी कार्य किए हैं। इसकी प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का “अंत्योदय का संकल्प” है। बता दें कि, अंत्योदय का अर्थ होता है “खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और भूख मुक्त भारत बनाना है।”
सीएम योगी ने भी किया एक्स पर पोस्ट
“एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि और प्रदेश वासियों को ‘अंत्योदय दिवस’ की शुभकामनाएं!
एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”