BHARAT JODO YATRA: नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक
भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती और भारत एकजुट नहीं हो जाता। गांधी ने ट्विटर पर अपनी 4,000 किलोमीटर से अधिक की कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा का एक वीडियो असेंबल भी साझा किया, जो पिछले साल इसी दिन शुरू की गई थी।
राहुल गाँधी ट्विटर पर एक पोस्ट करते हैं,”भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं।
यात्रा जारी है – नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।
ये वादा है मेरा!
BHARAT JODO YATRA: कई वर्गों के लोगों की भागीदारी
यात्रा के दौरान, गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठकों, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने 275 से अधिक पैदल बातचीत की और 100 से अधिक बैठकर बातचीत की थी। भारत जोड़ो मार्च कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई । जिसमें कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, राशमी देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों भी शामिल थी।
BHARAT JODO YATRA: इसके अलावा, यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास शामिल हुए । लेखक और सैन्य दिग्गज और पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम जैसे प्रसिद्ध लोग भी शामिल हुए।
BHARAT JODO YATRA: कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा की पहली सालगिरह मनाने के लिए दिल्ली भर में करेगी रैलियां।
कांग्रेस गुरूवार(7 सितंबर) को राष्ट्र की राजधानी दिल्ली के सभी जिलों में रैलियाँ आयोजित करेगी और इस तरह भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशों के अनुसार, ये रैलियां शाम 5 बजे शुरू होने वाली हैं, और इसमें दिल्ली कांग्रेस के सभी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।