रश्मि सिंह|Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले से बहुत अजीब खबर पूरे जगह फैल रही है। खबर है कि, मोतिहारी में एनएच-27 पर स्थित पिपराकोठी चौक एक हवाई जहाज ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया। घटना के बाद पूरा इलाके में करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ओवरब्रिज में प्लेन के फंसने के बाद आस-पास के लोग नजारा देखने के लिए आए जिससे भिड़ इकठ्ठा हो गया। सभी यह जानने के लिए परेशान हो गए कि आखिर हवाई जहाज आया कहां से और यहां कैसे लैंड कर गया।
मोतिहारी के NH28 पिपराकोठी ओवरब्रिज में हवाई जहाज फसा आवागमन बाधित।घंटो मसक्कत के बाद हवाई जहाज निकाला गया। pic.twitter.com/4iwmvbiEDZ
— Arvind Kumar (@ArvindK11337665) December 29, 2023
Courtesy: Arvind Kumar Twitter Handle
जाम लगने के बाद लोगों ने पिपराकोठी थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारियों आनन-फानन मौके पर पहुंचे और प्लेन की बॉडी को वहां से बाहर निकलवाया। दरअसल, फलाइट की बॉडी लखनऊ से असम के लिए ट्रक से सड़क मार्ग से लेकर जाया जा रहा था। इसी दौरान एनएच 27 पिपरा कोठी ओवर ब्रिज पार करने के दौरान वह फंस गई।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि, सब का एक ही सवाल है कि यह प्लेन यहां के पहुंचा। दरअसल, पिपरा कोठी में एनएच-27 पर गोपालगंज की ओर से आने वाले ओवरब्रिज के नीचे से ट्रक के मदद से इस प्लेन को ले जाया जा रहा था। उसी दौरान यह प्लेन ओवर ब्रिज के नीचे से निकल नहीं पाई और ऊपरी पुल के नीचे फंस यह प्लेन फंस गया।