नई दिल्ली: Independence Day: आज स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। जिसके चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस आने में सिर्फ दो दिन बचे हैं और दिल्ली में इससे पहले चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर दी गई है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाके आज बंद हैं और कई जगह पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के भी इंतजाम भी वहीं रहेंगे जो 15 अगस्त को रहते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी जाम है।
यह भी पढ़ें- World Organ Donation Day: विश्व अंग दान दिवस का इतिहास और महत्त्व, जानिए कैसे दे सकते हैं जीवनदान
Independence Day: पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छात्ता रेल चौक तक, लोथियन रोड जीपीओ देहली से छात्ता रेल चौक तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक, निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी तक और बाहरी रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईटोवर(सलीमगढ़ बाईपास)। निषाद मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों पर केवल लेवल लगे हुए वाहन ही जा सकते हैं।
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम
शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में भी ट्रैफिक रूट में बदलाव के कारण जाम लग गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को भीषण जाम लगा। दिल्ली पुलिस सीमाओं पर चेकिंग कर रही है, ऐसे में दिल्ली से आने वाले और दिल्ली जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यहां चिल्ला बॉर्डर से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक जाम लगा है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही दिल्ली-नोएडा के बड़े बॉर्डर पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो गया था।
साइनेज लगाए जाएंगे
लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएंगे। लोग साइनेज को देखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा सकते हैं।