नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में एक शख्स ने बड़ा ही चौंकाने वाला कारनामा किया है। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय एक शख्स ने कथित तौर पर एक रसोई चाकू, 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथब्रश निगल गया। डॉक्टर्स ने उसके पेट से सभी चीजों को बाहर निकाला है।
समाचार एजेंसी एएनआई के से बात करते हुए डॉक्टर निखिल ने बताया कि जांच के बाद पाया गया कि कुछ धातु की चीजें उसके पेट के अंदर थीं। सर्जन की हमारी टीम ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया। वह अब स्थिर है। मरीज मनोरोग से प्रभावित है क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति चम्मच या चाकू नहीं खा सकता है। यह एक दुर्लभ मामला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 35 वर्षीय मरीज कर्ण सेन सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड-7 बनायक के रहने वाले हैं। कर्ण सेन के भाई आशीष गुलेरिया और जीजा सुरेश पठानिया ने कहा कि कर्ण पिछले 20 साल से मानसिक तौर पर अस्थिर है। कई अस्पतालों में उसका इलाज करवाया गया है।
Source: azab