नई दिल्ली: हम भारतीय चाहे कितना भी आधुनिकता का नगाड़ा पिट ले। मगर ये 5 सवाल हर लड़की से शादी करने से पहले या शादी के बाद जरूर पुछते हैं। आपका कभी उन सवालों से पाला पड़ा है जिसका जवाब आप किसी को नहीं देना चाहते हैं, लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा रोज होता है। कुछ लोग तो लड़की से सवाल पूछना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। खैर आज हम उन भेदभाव की बात नहीं करते हैं। चलिए बताते हैं कि वे कौन से सवाल हैं जो अब तो कम से कम लड़कियों से पूछे जाने बंद हो जाने चाहिए।
पहला सवाल
पहला सवाल ही उनके दिमाग में यहीं से शुरु होता है कि लड़की का कॉलेज खत्म हुआ नहीं कि शादी कब करोगी। मेरे ख्याल से 25 उम्र की दहलीज पार करती हर लड़की से यह सवाल जरूर पूछा जाता है। वो भी एक बार नहीं जब तक उसकी शादी ना हो जाए तब तक।
दुसरा सवाल
हॉं अगर शादी किसी तरह से हो गई, तो दुसरा सवाल उसके बाद शुरु होता है। शादी तो हो गई अब खुशखबरी कब दे रही हो यानी बच्चे का बारे में क्या सोचा है।
तीसरा सवाल
तीसरा सवाल शादी से पहले का है। जब लड़की को लड़का देखने आता है तो डायरेक्ट या इनडायरेक्ट यह सवाल पूछ ही लेता है कि आप वर्जिन हैं या नहीं। हां यह बात लड़के से कोई नहीं पूछता।
चौथा सवाल
आपका कोई पास्ट था? आप सिंगल हैं, रिलेशनशिप में हैं, कमिटड हैं या बस टाइम पास। इस सवाल से हर लड़की का समाना होता ही है। अगर कोई लड़की रिलेशनशिप में है भी तो वह आपको क्यों बताएगी। यह उसकी लाइफ है उसकी प्राइवेसी है
पांचवा सवाल
इसके बाद लड़कियों की शारीरिक बनावट पर भी कई सवाल पूछे जाते हैं। तुम पहले से थोड़ी पतली हो गई हो, बीमार थी क्या। अरे तुम काली कैसे हो गई। पूरे चेहरे पर टैनिंग दिख रही है। ये इतने सवाल हर लड़की से पूछे जाते हैं।
भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी है, देश की सबसे घातक अदृश्य पनडुब्बी