रश्मि सिंह|AI Ramayan Viral Image: कुछ समय से AI की मदद से ऐसी तस्वीरें बनाई गई है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं होगा। ऐसी ही तस्वीरें कुछ समय पहले भी आई थी, इसमें दिल्ली, कोलकता जैसे शहर में बर्फबारी होती दिखाई दे रही है। अब ठीक उसी अंदाज में रामायण के कुछ पात्रों को बेहद खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है, जिसे लोग देख अचंभित हो गए है।
AI ने बनाई रामायण के पात्र
आपको बता दें कि, रामायण पर बहुत से टीवी सिरीयल और फिल्में बनी है। कुछ समय पहले आई फिल्म आदि पुरुष पर लोगों ने बवाल किया था। अब फिर से AI ने रामायण के पात्रों कि तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। AI से बनी इन तस्वीरों में जो सबसे ज्यादा वायरल हुई हैं, वो सचिन सैमुअल नाम के आर्टिस्ट की तस्वीरें हैं, इनमें दिखने वाले कैरेक्टर्स आपको गेम ऑफ थ्रोंस जैसी सीरीज़ की याद दिला देंगे. उनके लिंक्डइन अकाउंट से शेयर की गई कुछ तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं. इनमें सबसे पहले आप इन महाकाव्य के विलेन रावण को देखिए।
रावण के विशाल और विकराल भाई कुंभकरण के बारे में कौन नहीं जानता। वो इतना खूंखार था कि 6 महीने तक सोता और 6 महीने जागता था, वरना वो अपना पेट भरने के लिए धरती ही खाली कर देता। जरा देखिए, उसे किस तरह दर्शाया गया है।
यह तस्वीर सुग्रीव की है, जिन्होंने भगवान राम को रावण का सामना करने के लिए अपनी सेना के साथ मदद दी थी।
सुग्रीव के बड़े भाई बलि के बारे में तो हम सभी जानते है। वो जितना ताकतवर थे, उतना ही अधर्मी भी। उनकी इस इमेज को AI ने अपनी नजर से कुछ यूं देखा है।
यह तस्वीर है जटायु को, जिसने माता सीता को रावण के छल से छुड़ाने के लिए अपने प्राण दे दिए। पक्षिराज जटायु को आधे पक्षी और आधे इंसान के रुप में दिखाया गया है।
अब यह तस्वीर है श्री-राम के भाई लक्षम्ण की, उन्हों वनवास के दौरान एक वनवासी के तौर पर सचिन सैमुअल ने कुछ इस तरह बनाया है।
यह तस्वीर में श्री राम के वनवासी के रुप में दर्शाया गया है। उनके चित्रण से बहुत से लोग सहमत नहीं होंगे, लेकिन ये सिर्फ AI की कल्पना मात्र है। भगवान की छवि हर किसी के मन में अपनी गढ़ी हुई होती है।
माता-सीता को भी वन में रहती हुई वनवासी महिला के रुप में दिखाया गया है। हालांकि उनकी मासूम और अप्रतिम सुंदरता यहां भी सादगी के लिबास में काफई सुंदर लग रही है।
अब बात रामायण के सबसे लोकप्रिय और महान चरित्र बजरंबली हनुमान की। हनुमान जी के लंका दहन की तमाम तस्वीरें AI से बनाई गई है। हम आपको सचिन सैमुअल की नहीं बल्कि AI से बनी हुई उनकी ही एक और तस्वीर दिखा रहे है। हालांकि, ये तस्वीरें हमारी रामायण की पारंपरिक कल्पना से इतनी अलग है कि शायद आप बिना नाम के इन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।