Crude Oil पर पड़ा Price War का भारी असर
नई दिल्ली- आज सोमवार को कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं इसका कारण कोरोनावायरस भी बताया जा रहा है। जिस वजह से तेल की मांग में कमी होने के कारण कीमतों में गिरावट आई है। दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती को लेकर सहमति नहीं होना एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।
वहीं निर्यात देशों के संगठन ओपेक (OPEC) ने इसे लेकर बैठक भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसके चलते भारत में सोमवार को शेयर बाजार में इसका असर दिखाई दिया। बता दे कि शेयर बाजर में सुबह से ही भारी गिरावट देखी जा रही है। SENSEX – 1000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ खुला है , NIFTY में करीब 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
कैसे शुरु हुआ प्राइस वॉर (Price War)
ये अनुमान लगाया जा रहा था। दुनिया के तेल उत्पादनों के प्रमुख देशों के बीच उत्पादन में भारी कटौती का फैसला लिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दे कि रुस ने ऐसा करने से इंकार दिया। जहां इसके जवाब में साऊदी अरब ने कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट की। खबरों के मुताबिक पिछले 20 सालों में साऊदी अरब ने तेल की किमतों में इतनी भारी कटौती की है।