Dubai : इस अस्पताल में होगा ऊंटों का इलाज
नई दिल्ली- दुबई (Dubai) में दुनिया का ऐसा हॉस्पिटल बना है जहां पर केवल ऊंटों का इलाज किया जाता है। दुनिया में आपने कई तरह के अस्पताल देखे होंगे। वहीं आपने कई तरह के जानवरों का भी इलाज करते देखा होगा और सुना भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऊंट का इलाज करते देखा या सुना है?
Dubai में कब बनवाया गया था अस्पताल
आइये आपको दुबई के ऐसे अस्पताल के बारे में बताते है जहां केवल ऊंटों का इलाज किया जाता है। बता दे कि यह अस्पताल दुबई में 2017 में बनवाया गया था। इस अस्पताल का नाम दुबई कैमल हॉस्पिटल है। बता दे कि इस अस्पताल को बनाने में करीब 71 करोड़ रुपए का खर्च आया था। वहीं इस आस्पताल में ऊंटों का इलाज बहुत ही मंहगा है। बता दे कि यहां ऊंटों के ऑपरेशन के लिए कम से कम कीमत 71 हज़ार रुपए है।
दुनिया में केवल तीन ही ऐसी मशीन है
वहीं दुबई कैमल हॉस्पिटल में ऊंटों के अल्ट्रसाउंड की कीमत 8 हज़ार रूपए है। वहीं आपको बता दे कि यहां पर एक ऐसी मशीन है जोकि दुनिया में केवल तीन ही है। ये पांच मीटर एंडोस्कोपी मशीन दुबई के हॉस्पिटल में है। वहीं बाकी की दो मशीने अमेरिका में है। बता दे कि एक मशीन का उपयोग व्हेल के इलाज के लिए किया जाता है तो दूसरी से जिराफ की एंडोस्कोपी की जाती है।
एक बार में 22 ऊंटों का इलाज किया जा सकता है
दुबई के इस हॉस्पिटल में एक बार में 22 ऊंटों का इलाज ही किया जा सकता है। यहां ज़्यादार उन ऊटों का इलाज किया जाता है, जिनकी दौड़ के दौरान हड्डियां टूट जाती हैं। कभी-कभी ऊंटों को ऑपरेशन थिएटर में ऊंटों को उल्टा लटकाकर उनका इलाज किया जाता है। बता दे कि दुबई में ऊटों की दौड़ दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है।
इस रेस में जीतने वाले को इनाम मिलता है। हालांकि इस साल ऊंटों की रेस अल मरमूम हेरिटेज फेस्टिवल में आयोजित की गई थी। इस रेस में जीते हुए ऊंटों के मालिकों को 2.86 अरब रूपए का इनाम मिला है।
दुनियाभर में है ऊंटों की दौड़ लोकप्रिय
बता दें कि दुबई में जो ऊंटों की दौड़ होती है वह दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। इस रेस को जीतने वाले को काफी लंबी राशी में इनाम दिया जाता है। हालांकि इस साल ऊंटों की रेस अल मरमूम हेरिटेज फेस्टिवल में आयोजित की गई थी। इस रेस में जीते हुए ऊंटों के मालिकों को 2.86 अरब रूपए का इनाम मिला है।