International Women’s Day पर भेज सकते है ये Messages और Wishes
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दे कि इस रविवार यानी 8 मार्च को महिला दिवस दुनियाभर में मनाया जाएगा। बता दें कि आज विश्वभर में महिलाएं आसमान हर बुलंदियों को छू रहीं है। वहीं इस अवसर पर आप भी महिलाओं को संदेश (Messages) और बधाई ( Wishes) भेज सकते हैं।
International Women’s Day Messages ( संदेश )
- किसी भी समाज की तरक्की का मापदंड उस समाज के महिलाओं के विकास से मापा जा सकता है
- महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं
- जिस आंगन में स्त्री का निवास नही होता है वह घर आगन नर्क के समान होता है
- पृथ्वी की-सी क्षमता, सूर्य जैसा तेज, समुद्र की-सी गम्भीरता, चन्द्रमा की-सी शीतलता, पर्वतों की-सी मानसिक उच्चता हमें एक साथ नारी के ह्रदय में
International Women’s Day Wishes (शुभकामनाएं)
- क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
महिला दिवस की हार्दिक बधाई - मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं - नर सम अधिकारिणी है नारी
वो भी जीने की अधिकारी
कुछ उसके भी अपने सपने
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने
Happy Womens Day - मन में ममता और करुणा का भाव लिए,
बड़े ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी,
जिम्मेदारियां निभाती है परिवार की धुरी महिला,
चेहरे की रौनक सूरज सी बढ़ती जाए,
भीतर की ऊर्जा सदा दमकती जाए,
महिला दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाएं. - दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तखती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई - नारी दिवस बस एक दिवस
क्यों नारी के नाम मनाना है
हर दिन हर पल नारी उत्तम
मानो , यह न्या ज़माना है
महिला दिवस की बधाई