JAPAN में सुनामी से एक बार फिर मच सकती है तबाही
कोरोना वायरस के कारण दुनिया की रफ्तार धीरे पड़ गई है। सारे कामकाज रुक गए हैं। और लोग कोरोना वायरस के डर से घरों में बंद हैं। जहां पहले ही इस वायरस से इतने नुकसन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जापान से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है।
2011 में आई जापान की भयंकर सुनामी और भूकंप से आज भी लोगों की रुह कांप जाती है। बता दे 1 मार्च 2011 को जापान के समय अनुसार दोपहर 2:46 बजे 9.0 तीव्रता से भूकंप आया था। जहां 6 मिनट का ये भूकंप इतना भयंकर था कि इससे पृथ्वी के घूमने की रफ्तार से लेकर उसकी धुरी पर भी इसका असर पड़ा। दुनियाभर के सबसे शक्तिशाली भूकंप में से एक माना जाता है। वहीं बता दे कि इस भूकंप के कुछ घंटों बाद एक ऐसी सुनामी आई जिसमें 15 हजार के करीब लोगों की जान चली गई थी।
पहले से ही 2011 में आई भयंकर सुनामी के कारण फुकुशिमा न्यूक्लियर स्टेशन प्रभावित हुआ । वहीं अब एक बार फिर टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर को जापान में सुनामी आने की चेतावनी दी है। बता दे कि बुधवार को टेप्को ने सरकारी रिपोर्ट के आकलन के दौरान पता चला कि देश में एक बार फिर खतरनाक सुनामी आ सकती है। जिसका प्रभाव फुकुशिमा न्यूक्लियर स्टेशन पर भी पड़ेगा।