जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड हनीमून डेस्टिनेशन के साथ साथ दुनियाभर के पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से है। सबसे खास यहां के बर्फीले पहाड़ हैं। इन्ही सफेद बर्फ की वादियों में दुनिया के सबसे सफल और लोकप्रिय पियानोवादक लैंग लैंग ने पियानो की धुन छेड़ी।
Video: मारवाड़ के नन्हें लोक गायक के आगे उस्ताद भी फेल, लोगों ने कहा- मरुधरा के बच्चों ने संजोई है संस्कृति
लैंग लैंग ने स्विट्जरलैंड की वादियों में पहाड़ की चोटी पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। आल्प्स पर्वत की चोटी युंगफ्राउयोख पर बर्फ की सफेद चादर के ऊपर पियानो का मधुर संगीत गूंजा।
🎹
Chinese pianist Lang Lang performs at Jungfraujoch in Switzerland, Europe's highest train station#piano #music via @Reuters pic.twitter.com/LmDryyPyvG
— Alexander Verbeek 🌍 (@Alex_Verbeek) April 16, 2022
लैंग लैंग की लोकप्रियता
कहा जाता है कि लैंग लैंग इस वक्त दुनिया के सबसे कामयाब पियानोवादक हैं। वह सिर्फ 36 साल के हैं और 33 साल से पियानो बजा रहे हैं। यानी उन्होंने तीन साल की उम्र में पियानो बजाना शुरू किया था। पांच साल की उम्र में उन्होंने पहली परफॉर्मेंस दी थी।
चीन के लैंग लैंग ने पियानो के लिए देश छोड़ दिया था और वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। 17 साल की उम्र में लैंग लैंग रातोरात स्टार बन गए थे जब उन्होंने शिकागो सिंफनी ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘गाला ऑफ द सेंचुरी’ में परफॉर्म किया।
2007 में लैंग लैंग को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला था। टाइम मैग्जीन ने उन्हें उसी साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में भी शामिल किया था।
लैंग लैंग यानी आसमानी चमक
लैंग लैंग शब्द का अर्थ होता है आसमान जैसी दमक और लैंग लैंग ने इसे चरितार्थ भी किया है। उनका करियर उनके नाम को आसमानी चमक दमक देता है। लैंग लैंग का संगीत वादियों में गूंजा।