Mumbai Indians In Ayodhya : इस दौरान देशभर में आईपीएल को लेकर खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने शुरूआती दो मैच हारने के बाद आखिरी मैच में बड़ी जीत हासिल की है। अब अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस लखनऊ के साथ खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के मैदान में होनी वाली है।
LSG vs MI इकाना स्टेडियम में होंगी आमने-सामने
यहां वार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच खेला जाएगा। इस बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर, तिलक वर्मा और कई प्लेयर्स राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच गए हैं।
अयोध्या पहुंची मुंबई इंडियंस टीम
राम मंदिर में दर्शन करने का बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर की फोटो शेयर की। वहीं तेज-तर्रार बॉलर ने भी पत्नी जया भारद्वाज के साथ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरोें में तिलक वर्मा और कारण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शुक्रवार, 4 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में होने वाला है।
जनवरी 2024 में अयोध्या स्थित राम मंदिर का गर्भगृह और प्रथम तल बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद 22 जनवरी 2024 को इसमें श्रीरामजी के बाल रूप में प्राणप्रतिष्ठा की गई थी। यहां कई बड़े-बड़े सेलेब्स आकर दर्शन कर चुके है।






 
  
  
  
  
 



 
                                









 
			




































































 
			
 
                                








 
							
 
  
  
 