IPL 2026: शुभमन गिल के ऐतिहासिक शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में!

गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दे दी है. इस जीत के साथ GT फाइनल में पहुंच गई। जहां अब उनका मुकाबला RCB से होगा। जो 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

215 रनों के विशाल लक्ष्य को GT ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार शतकीय और साईं सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आसानी से 19वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

शुभमन गिल ने 53 गेंद में 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 104 रन बनाए और प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं सुदर्शन ने 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी भी हुई, जो कि प्लेऑफ की सबसे बड़ी साझेदारी है।

वैभव अब सबसे कम बॉल पर 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 440 गेंद में ये आंकड़ा पार किया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद में 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

Scroll to Top