नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में आज एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शख्स की जान दम घुटने से गई है। औद्योगिक क्षेत्र पटपड़गंज में लगी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 35 दमकल की गाड़ियांं पहुंची थी। बीते कुछ दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।
फिलहाल अभी आग लगने की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। वहीं दिसंबर महीने में दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से 45 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले भी किराड़ी इलाके में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।