नई दिल्ली : दिल्ली एमसीडी की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इन चुनावों में सत्ताधारी पार्टी आप को बड़ी सफलता मिली है। आप ने इन उपचनावों में 5 में से 4 सीटों को जीत लिया है। जिसके बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आत्मविश्वास से कहा है कि उनकी पार्टी अब अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों में जीत हांसिल करेगी। वह कहते हैं कि दिल्ली की जनता बीजेपी से परेशान हो गई है। इस बार वह बीजेपी को उखाड़ कर फेंकने वाले हैं।
दिल्ली में हुआ TV सीरियल ‘दलित मसीहा : संत श्री गुरु रविदास’ का उद्घाटन
5 में से 4 पर आप ने किया कब्जा
दिल्ली नगर निगम की 5 सीट पर हुए उपचुनाव में आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराते हुए 5 में से 4 सीटें जीती। त्रिलोकपुरी, रोहिणी सी, कल्याणपुरी और शालीमार बाग सीट आप ने जीती। जबकि 1 सीट चौहान बांगड़ कांग्रेस ने जीती। बीजेपी इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। वार्ड के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। 5 वार्डों के लिए करीबन 51% मतदान हुआ है और सभी 440 ईवीएम मशीनों के खुलने के 1 घंटे बाद ही आम आदमी को मिल रहे प्रचंड जीत के रुझान आने लगे थे। अगले साल की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव को देखते हुए तीनों प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस इस उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देख रहे हैं। इसीलिए मुकाबले में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई।
1.23 लाख वोटरों ने किया मतदान
तो वहीं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आदेश गुप्ता, मनोज तिवारी, अनिल कुमार सहित कई नेताओं ने जनसंपर्क कर वोट मांगे हैं। इन वार्डों में 2.42 मतदाता हैं और इनमें से 1.23 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मत प्रतिशत कल्याणपुरी 59.19% में रहा और सबसे कम मतदान शालीमार बाग में 43.23% रहा।
दिल्ली MCD उपचुनाव 5 में से 4 सीटों पर AAP, कांग्रेस को 1, भाजपा का हाथ खाली
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना
जबकि त्रिलोकपुरी में 55.95% चौहान बांगड़ में 55.60% और रोहिणी सी में 44.58% मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे से मतगणना का प्रबंध किया है और सभी वार्ड के लिए 9 टीमों को भेजा जा रहा है। अब से कुछ ही देर बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे।