जनतंत्र डेस्क, बॉलीवुड: ’83’ Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ट्रेलर आ गया है। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप की जीत पर बनी है। फिल्म में रणबीर कैप्टन कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। ’83’ के ट्रेलर को रणबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया।
फैंस फिल्म का ट्रेलर देखकर ही ’83’ को जल्द सिनेमाघरों में देखने को बेकरार हैं। इमोशन और एक्शन से भरी वर्ल्ड कप की जीत की कहानी की झलक फिल्म के ट्रेलर में दिखाई दी। ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, फैंस ट्रेलर से ही रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग के कायल हो रहे हैं।
कपिल देव ने शेयर किया ट्रेलर
फिल्म भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। जिसमें रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। 83 के ट्रेलर को कपिल देव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, “मेरी टीम की कहानी।”
रणबीर के अकांउट पर ट्रेलर को 6 लाख लोगों ने देखा
’83’ के ट्रेलर रिलीज के साथ ही कुछ ही घंटो में लाखों लोगों ने उसे देखा। रणवीर के अकाउंट पर इस ट्रेलर को 2 घंटे के भीतर करीब 6 लाख लोगों ने देख लिया। दूसरे कलाकारों और यू-ट्यूब पर भी ट्रेलर को करीब 5 लाख व्यूज मिले।
’83’ Trailer:कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म
बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक कबीर खान ने ’83’ का निर्देशन किया है। ’83’ साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आ रही हैं।
’83’ Trailer: कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ट्रेलर से ही हिट है ‘83’
फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 49 सेकंड का है। ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है विदेशी धरती पर न केवल खेल में भारत का नाम ऊंचा करना था, साथ ही अपनी इज्जत और देश का अभिमान बढ़ाने के लिए भी इंडियन टीम ने मेहनत की। ट्रेलर से ही फैंल फिल्म को हिट बता रहे हैं।
’83’ Trailer: फिल्म की कास्ट
फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।