जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। दो साल फिर से अमरनाथ धाम के दर्शन शुरू होंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 2022 की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। जो 1 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
माता वैष्णो देवी दर्शन करने आने वालों के लिए श्राइन बोर्ड ने जारी किया जरूरी अलर्ट
एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। जो बालटाल और चंदनवाड़ी दोनों रास्तों के लिए होगा। अमरनाथ यात्रा शुरू होने की खबर के साथ ही रास्तों से बर्फ हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है अगले हफ्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
बोर्ड ने कहा कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में तीर्थ यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग की जाएगी। बोर्ड ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दिनों में निर्धारित काउंटरों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण भी किए जाएंगे। COVID-19 के कारण पीछले दो साल 2020 और 2021 में तीर्थयात्रा को ऑनलाइन कर दिया गया था। एब दो साल बाद भक्त बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन कर सकेंगे।