रश्मि सिंह|Anant-Radhika Pre Wedding Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना की मौजूदगी इस समय चर्चा में बनी हुई है। अंबानी फैमिली के इस खास इवेंट में रिहाना अपनी परफॉर्मेंस से सब का दिल जीत चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रिहाना संग डांस करती दिख रही है।
#Watch: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल पार्टी में झिंगाट’ की धुन थिरकी जान्हवी- रिहाना #Rihanna #JanhviKapoor #Zingaat #anantradhikaprewedding #jamnagar #Viral #TrendingNow #JantantraTv pic.twitter.com/smVE2WM1oD
— Jantantra Tv (@JantantraTv) March 2, 2024
जाह्नवी से शेयर किया पोस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अनंत अंबानी के कॉकटेल पार्टी से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉलीवुड की दिग्गज पॉप स्टार रिहाना संग मिलकर जमकर ठुमका लगाती नजर आई है। रिहाना और जाह्नवी का ये डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। रिहाना के साथ अपनी पहली फिल्म धड़क के फेमस डांस सॉन्ग झिंगाट पर जबरदस्त तरीके से नाचती हुई दिख रही है। रिहाना और जाह्नवी को एक साथ डांस करते देख फैंस भी काफी पंसद कर रहे है। अब सोशल मीडिया पर इनकी पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
Courtesy: Janhvi Kapoor Instagram Handle