रश्मि सिंह|Bigg Boss 17: बिग बॉस का यह सीजन भी कभी सुर्खियों में रहा है। अब कुछ ही दिनों में फाइनल नजदीक आ रहा कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए कुछ भी कर रहे है। अब हाल ही में ईशा, समर्थ और अभिषेक के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान ईशा और समर्थ ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाते दिखे। जिसके बाद अभिषेक अपना आपा खोते नजर आए। इस बात पर वो काफी इमोशनल भी देखे, अब कई स्टार्स अभिषेक के सपोर्ट में आ गए है।
View this post on Instagram
Courtesy: Colors TV Instagram Handle
रितेश देशमुख ने किया अभिषेक को सपोर्ट
आपको बता दें कि, इस लड़ाई के बाद एक्टर रितेश देशमुख से सपोर्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर लिखा- अभिषेक के लिए दिल भर आया है।
Heart goes out to Abhishek #BiggBoss17
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 2, 2024
Courtesy: Riteish Deshmukh Twitter Handle
इसके बाद अभिषेक के दोस्त और टीवी एक्टर अंकित गुप्ता भी अभिषेक के सपोर्ट में बोले है। उन्होंने लिखा- अब ईशा की असली पर्सनैलिटी बाहर आ रही है। ये कितनी झुठी है, ईशा को अभिषेक की क्लॉस्ट्रोफोबिक कंडीशन के बारे में पता था। हिम्मत रखो अभिषेक।
बिग बॉस 17 कि एक्स कंटेस्टेंट ऐश्वर्या ने भी अभिषेक का साथ दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा- ईशा और समर्थ बहुत गंदा गेम खेल रहे है। कैसे वो किसी को इतना प्रवोक कर सकते है और कोई भी अब कुछ नहीं बोल रहा है। केवल अभिषेक को ही सुनाया जा रहा है। ये ईशा और समर्थ का खराब पैटर्न है, बिग बॉस प्लीज एक्शन लो।