नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनातथ ने नवगठित मोदी मंत्रिमंडल की खूब सराहना की है। मुख्यमंत्री ने ये सराहना ट्वीटर के माध्यम से की। CM Yogi ने ट्वीटर पर कहा, “आदरणीय PM मोदी जी का नया मंत्रिमंडल वास्तव में संपूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे महापुरुषों ने, खासकर बाबा साहब और लोहिया जी जैसे चिंतकों ने देश में जिस जनप्रतिनिधित्व और जनभागीदारी की कल्पना की थी, आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में वो सरकार से लेकर समाज तक साकार हो रही है।”
Rajnath Singh Birthday: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज, लगी शुभकामनाओं की होड़
आदरणीय PM मोदी जी का नया मंत्रिमंडल वास्तव में संपूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे महापुरुषों ने, खासकर बाबा साहब और लोहिया जी जैसे चिंतकों ने देश में जिस जनप्रतिनिधित्व और जनभागीदारी की कल्पना की थी, आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में वो सरकार से लेकर समाज तक साकार हो रही है।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) July 10, 2021
बता दें कि मोदी का नया मंत्रिमंडल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट 2.0 की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
CM Yogi ने मोदी मंत्रिमंडल में ओबीसी नेतृत्व के बारे में की बात
अपने अगले ट्वीट में योगी ने मंत्रिमंडल में ओबीसी नेतृत्व की बात करते हुए कहा, “लोहिया जी का मानना था कि पिछड़ों को शक्ति देकर ही परिपक्व लोकतंत्र संभव है। प्रधानमंत्री जी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और OBC नेतृत्व को मंत्रिमंडल में बड़ी भागीदारी देकर देश की जिम्मेदारी भी दी है। लोहिया जी आज होते तो अपने विचार बीज को फलित होते देख हर्ष से भरे होते।”
लोहिया जी का मानना था कि पिछड़ों को शक्ति देकर ही परिपक्व लोकतंत्र संभव है। प्रधानमंत्री जी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और OBC नेतृत्व को मंत्रिमंडल में बड़ी भागीदारी देकर देश की जिम्मेदारी भी दी है। लोहिया जी आज होते तो अपने विचार बीज को फलित होते देख हर्ष से भरे होते।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) July 10, 2021
राजनीतिक विरोध को बताया गलत
राजनीतिक स्वार्थ के लिए विरोध की बात को लेकर सीएम ने ट्वीट किया। कहा “आज जब देश इतने बड़े सार्थक और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का साक्षी बन रहा है, दुर्भाग्य से कुछ लोग इसमें भी राजनैतिक विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को लोहिया जी ने कहा था- “सामाजिक परिवर्तन के बड़े काम जब प्रारंभ होते हैं तो कुछ लोग आवेश में इसका विरोध करते हैं।”
आज जब देश इतने बड़े सार्थक और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का साक्षी बन रहा है, दुर्भाग्य से कुछ लोग इसमें भी राजनैतिक विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों को लोहिया जी ने कहा था- "सामाजिक परिवर्तन के बड़े काम जब प्रारंभ होते हैं तो कुछ लोग आवेश में इसका विरोध करते हैं"।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) July 10, 2021
CM Yogi ने ट्वीट कर व्यक्त किया PM मोदी का आभार
योगी ने ट्वीट कर PM मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा, “आशा है, आज बाबा साहब और लोहिया जी को मानने वाले आवेश या राजनैतिक स्वार्थ की जगह इस बात को स्वीकार करेंगे कि आदरणीय मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र संविधान की आत्मा को सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रहा है। हम सब इसके लिए प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं।”
आशा है, आज बाबा साहब और लोहिया जी को मानने वाले आवेश या राजनैतिक स्वार्थ की जगह इस बात को स्वीकार करेंगे कि आदरणीय मोदी जी का 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का मंत्र संविधान की आत्मा को सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रहा है। हम सब इसके लिए प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) July 10, 2021
Narela News Today Live | नगर निगम की बड़ी लापरवाही | MCD | Narela Medical college | Girls Hostel