जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: चीन में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। एहतियात बरतते हुए चीन ने बड़े स्तर पर लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के चलते चीन में स्थित बाहरी कंपनियों को अपना काम भी रोकना पड़ा। लॉकडाउन के कारण 2 करोड़ लोग प्रतिबंधों के साथ रह रहे हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोविड पॉजिटिव, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले आर्थिक रूप से भी प्रभाव डाल रहे हैं। कई कंपनियों के काम रोकने की वजह से आर्थिक नुकसान हो रहा है। चीन में मंगलवार को पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। इनमें से ज्यादातर मामले जिलिन प्रांत से हैं। जहां सख्त लॉकडाउल लग गया है। दो करोड़ 40 लाख लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन से ही आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के वुहान शहर से कोविड पूरी दुनिया में फैला था। भारत में पिछले 24 घंटे में 2500 से ज्यादा कोविड केस सामने आए हैं। लेकिन अन्य देशों में बढ़ते कोरोना के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।