रश्मि सिंह|Dulhania 3: एक्टर वरुण धवन ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। अब एक्टर दुल्हनिया फ्रेंजाइजी की अगली फिल्म में तीसरी बार दुल्हा बनते दिखाई देंगे। हालांकि इस बार उनकी दुल्हनिया फ्रेंचाइजी में एक्ट्रेल आलिया भट्ट नहीं होगी। दरअसल, वरुण धवन की इस फिल्म में आलिया भट्ट को बवाल फिल्म की एक्ट्रेस ने रिप्लेस कर दिया है।
दुल्हनिया-3 में दिखेंगी जाह्नवी कपूर?
आपको बता दें कि, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन के साथ बवाल में स्क्रिन शेयर कर चुकी जाह्नवी कपूर इस बार फ्रेंचाइजी की नई दुल्हनिया होगी। हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है कि आलिया भट्ट इस फिल्म का हिसा क्यों नहीं रहेगी। रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट के डेट इश्यू के वजह से एक्ट्रेस ने दुल्हनिया-3 को ना कहा है। अगर यह रिपोर्ट सहीं है, तो पिछले साल रिलीज हुई बवाल के बाद वरुण और जाह्नवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुल्हनिया-3 को भी शशांक खेतान ही डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो दुल्हनिया-3 में एक अलग स्टोरी और किरदार होंगे और यह किसी भी तरह से पिछले पार्ट्स से कनेक्ट नहीं होगा। इससे पहले ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की कहानी भी एक दूसरे से अलग थी। फिल्म का प्री- प्रोडक्शन शुरु हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरु हो जाएगी।