रश्मि सिंह|Fighter Trailer Out: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका कि कैमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे है। अब ट्रेलर रिलीज के बाद उनके फैंस को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
Courtesy: Deepika Padukone Instagram Handle
फाइटर का ट्रेलर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि, फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर इस फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर को शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- दिल आसमान के नाम और जान देश के नाम, जय हिन्द, ऋतिक के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे है।
अगर फाइटर के ट्रेलर की बात करें तो इसकी कहानी वायु सेना के ईर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में स्क्वाड मेंबर्स खतरों का सामना करते हुए आसमान और देश की सुरक्षा के मिशन पर निकलते है। ट्रेलर इन हीरोज के दोस्ती, साहस और बलिदान की खूबसूरती को दिखाता है। फिल्म में ऋतिक ने स्कवाड्रन लीड शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण स्कवाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है। सभी किरदार अपने रोल के साथ न्याय करते दिख रहे है।