रश्मि सिंह|Hrithik Roshan Birthday: एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर काफी चर्चा में रहे है। अब आज एक्टर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। 49 साल के होने के बाद भी वो इतने फिट है और मोस्ट हैंडस्म एक्टर में से एक है। ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर अपनी पहली फिल्म से ही स्टार बन गए और सभी के दिल पर छा गए है। आइए जानते है उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनके लाइफ के अनकही किस्सों।
View this post on Instagram
Courtesy: Hrithik Roshan Instagram Handle
बचपन से इस बीमारी से पीड़ित थे ऋतिक रोशन
आपको बता दें, करोड़ दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन अपने बचपन में एक बीमारी का सिकार हो गए थे। जिस वजह से उन्हें अपने पापा से डांट भी पड़ती थी। एक्टर ऋतिक रोशन के अंदर बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा था। वह हमेशा से अभिनेता बनना चाहते थे, लेकिन एक बीमारि की वजह से उन्हें ये सपना पूरा करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
हकलाने की वजह से परेशान थे ऋतिक
दरअसल, ऋतिक रोशन को बचपन से ही हकलाने की बीमारी थी और वह साफ नहीं बोल पाते थे। वहीं इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने साल 2009 में एक शो में किया था। उन्होंने बताया था कि 6 साल की उम्र से ही उन्हें ये बीमारी थी। इस वजह से वह स्कूल जाने से कतराते थे क्योंकि बच्चे उनके इस बीमारी का मजाक बनाते थे। एक्टर ने आगे बताया था कि उनकी इस बीमारी के वजह से उनको एक्टिंग करने में दिक्कत होती थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी इस समस्या का समाधान निकाला और स्पीच थैरेपी लेनी शुरु की दी। इसके बाद उनके हकलाना कम हो गया था।